July 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

गुरुग्राम के कार्यालय में लगी आग, कोई हताहत नहीं

गुरुग्राम, 5 जनवरी | गुरुग्राम में एक कॉरपोरेट कार्यालय में मंगलवार तड़के आग लग गई। एक दमकलकर्मी ने यह जानकारी दी। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सेक्टर -44 ऑफिस बिल्डिंग में आग लगने की सूचना कंपनी के गार्ड ने तड़के 3.24 बजे दी।

दमकल अधिकारी ने बताया कि नौ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

दमकल अधिकारी ने कहा कि कॉर्पोरेट कार्यालय जिंदल स्टील का है, जबकि कंपनी ने अपने परिसर में किसी भी तरह की आग से इनकार किया।

कंपनी के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “हमारा कार्यालय सेक्टर -32 गुड़गांव में है, सेक्टर 44 में नहीं है। हमारा कार्यालय पूरी तरह से सुरक्षित है और आग की कोई भी घटना नहीं हुई है।”

सात मंजिला इमारत में आग की लपटों को बुझाने केलिए चौबीस फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।

सेक्टर -29, उद्योग विहार, भीम नगर, डीएलएफ, मारुति और मानेसर फायर स्टेशनों से दमकलों को सेवा में लगाया गया।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आग लगने के समय कंपनी में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था।

कंप्यूटर सहित बड़ी संख्या में फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान आग की चपेट में आ गए। आग के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

जिला अग्निशमन अधिकारी, गुरुग्राम ईशम सिंह कश्यप ने कहा, “आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सौभाग्य से, इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। हमें संदेह है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी।”

अन्य ख़बरें

गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे सेमी ओएसएटी प्लांट का उद्घाटन

Newsdesk

‘आम महोत्सव’ में सीएम योगी बोले, केमिकल-मुक्त उत्पाद वैश्विक बाजार में बनाएंगे पहचान

Newsdesk

केंद्र ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में तीन अतिरिक्त जजों की नियुक्ति को मंजूरी दी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading