23.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

उत्तराखंड के श्रवण चौहान लेह लद्दाख में हुए शहीद, सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून, 19 जुलाई । उत्तराखंड को देवभूमि के साथ ही वीरों की भूमि भी कहा जाता है। यहां हर घर से एक बेटा देश की सेवा के लिए सेना में भर्ती होता है। समय आने पर वो देश के लिए अपने प्राणों को निछावर करने में भी पीछे नहीं हटता है। एक बार फिर प्रदेश के एक और सेना के जवान ने देश के लिए अपने प्राणों को निछावर कर दिया है। लेह लद्दाख में अपनी जान की परवाह किए बगैर देश की रक्षा के लिए एक बार फिर उत्तराखंड के वीर सपूत वीर श्रवण चौहान ने अपने प्राणों को निछावर कर दिया। यमुनोत्री विधानसभा के ग्राम सरनौल के निवासी वीर श्रवण चौहान देश की रक्षा के लिए लेह लद्दाख में दुश्मनों का सामना करते हुए शहीद हो गए। शहीद वीर श्रवण चौहान के देश के लिए शहीद होने की सूचना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लेह लद्दाख में मां भारती की सेवा करते हुए विधानसभा यमुनोत्री के ग्राम सरनौल निवासी वीर श्रवण चौहान के शहीद होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राष्ट्र की रक्षा हेतु दिया गया आपका सर्वोच्च बलिदान अविस्मरणीय है। विनम्र श्रद्धांजलि !

अन्य ख़बरें

सिवान में पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, 7 की मौत की सूचना, 2 घंटे तक होते रहे धमाके

Newsdesk

बच्चों को समय पर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, विश्व पोलियो दिवस पर नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी: असम मुख्यमंत्री

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading