जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र स्थित विवेक कॉलोनी में एक सार्वजनिक मंदिर में दलित समाज के लोगों के प्रवेश और भगवान को स्पर्श करने पर रोक लगाने का मामला सामने आया है। महिला ने बताया कि पुजारी और कुछ लोगों ने दलित समाज के भक्तों को मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पुजारी एक भक्त को भगवान के करीब जाने से रोक रहा है। विवाद बढ़ने पर मामला थाने पहुंचा, जहां दोनों पक्षों ने हंगामा किया।
कल्पना चौधरी नामक एक महिला ने आरोप लगाया कि मंदिर के पुजारी और अन्य लोग सार्वजनिक मंदिर में प्रवेश करने पर रोक लगा रहे हैं और विरोध करने पर जातिगत रूप से अपमानित कर रहे हैं। इस मामले को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी ने बताया कि प्रथम सूचना पत्र में कल्पना चौधरी जी द्वारा गाली-गलौज और अनुसूचित जाति के बारे में टिप्पणी को लेकर वर्णन किया गया है, और मोहल्ले कुछ लोग भी उनके साथ समर्थन में है।
जांच अधिकारी ने यह भी बताया था कि सार्वजनिक मंदिर में ग्रिल लगाने को लेकर कुछ विवाद था, लेकिन मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि यह ग्रिल सबकी सहमति से लगवाई गई है, और ज्यादा जानकारी इन्वेस्टिगेशन के बाद पता चलेगी।


