32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

अनन्या पांडे की फिल्म ‘सीटीआरएल’ की रिलीज डेट का ऐलान, कंटेंट क्रिएटर की भूमिका में आएंगी नजर

मुंबई, 6 अगस्त । बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपने आगामी प्रोजेक्ट ‘सीटीआरएल’ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म ‘सीटीआरएल’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 4 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आयेगी। जानकारी के अनुसार, अनन्या पांडे ‘सीटीआरएल’ में एक कंटेंट क्रिएटर की भूमिका निभा रही हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म है और इसका निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। नेटफ्लिक्स के साथ अनन्या पांडे का यह दूसरा प्रोजेक्ट है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘खो गए हम कहां’ नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। अनन्या ने फिल्म के बारे में कहा, “सीटीआरएल एक आकर्षक प्रभावशाली फिल्म है, जो यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या वास्तव में आपका जीवन आपके अपने नियंत्रण में होता है। मेरा मानना ​​है कि यह फिल्म सभी के लिए है, क्योंकि टेक्नॉलॉजी में तेजी से इजाफा हो रहा है और इस पर हमारी निर्भरता भी बढ़ती जा रही है।” निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने का मानना ​​है कि हम अपने डिवाइस पर जितना समय बिताते हैं, उस हिसाब से स्क्रीन टाइम को अब स्क्रीन लाइफ हो गया है। उन्होंने कहा, “सवाल यह है कि क्या वास्तव में हम अपने जीवन के सभी डिजिटल एक्सटेंशन को नियंत्रण कर रहे हैं, या हमें नियंत्रित किया जा रहा है? यही कारण है कि इसका जवाब ‘सीटीआरएल’ के जरिए तलाशा जा रहा है। इस तरह के नए युग की अवधारणा के लिए, हमें न केवल ऐसे कलाकारों की जरूरत थी जो इस तरह का जीवन जीते हों, बल्कि नेटफ्लिक्स जैसा प्लेटफॉर्म भी चाहिए था, जो लोगों के बीच लोकप्रिय है।” प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने फिल्म ‘सीटीआरएल’ को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “विक्रम मोटवाने की मदद से ‘सीटीआरएल’ एक अनोखे प्रारूप में कहानी को सामने लाता है, जो इस फिल्म के हर फ्रेम में दिखाई देगा। चाहे वह स्क्रीन पर कास्ट हो या फिर पर्दे के पीछे काम करने वाले सभी कलाकार – पूरी टीम इस दुनिया को जीवंत करने को लेकर उत्साह से भरी हुई थी।” सैफ्रॉन और आंदोलन फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘सीटीआरएल’ का प्रीमियर 4 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा। ‘सीटीआरएल’ में अनन्या पांडे के साथ विहान समत मुख्य किरदार में हैं। वे सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक कंटेंट क्रिएटर कपल की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म वर्तमान समय में तकनीक पर निर्भरता और डिजिटल क्रांति पर सवाल उठाती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अन्य ख़बरें

बच्चों को समय पर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, विश्व पोलियो दिवस पर नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading