23.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

‘मुंज्या’ की ‘बेला’ उर्फ शरवरी वाघ बनीं आईएमडीबी ब्रेकआउट स्टार

मुंबई, 7 अगस्त । बॉक्स ऑफिस पर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ को जबरदस्त रिस्पांस मिला है। इस मूवी में एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने बेला का किरदार अदा कर फैंस का दिल जीत लिया। अब उन्हें आईएमडीबी ‘ब्रेकआउट स्टार’ स्टारमीटर अवॉर्ड मिला है। बता दें कि मैडॉक फिल्म्स के सुपरनैचुरल यूनिवर्स से संबंधित ‘मुंज्या’ 2024 की ब्लॉकबस्टर हिट बन गई, और सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचाया। ‘ब्रेकआउट स्टार’ स्टारमीटर अवार्ड मिलने पर शरवरी ने कहा, “बहुत-बहुत धन्यवाद, आईएमडीबी। मैं इस अवार्ड को पाकर बहुत खुश हूं। यह अविश्वसनीय है। मैं उन सभी फैंस और ऑडियंस की आभारी हूं, जिन्होंने मेरे हर काम को पसंद किया और मुझ पर प्यार बरसाया।” यह अवॉर्ड उन स्टार्स को मान्यता देता है जो आईएमडीबी ऐप पर पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज लिस्ट में स्ट्रांग परफॉर्मर हैं। यह लिस्ट दुनिया भर में आईएमडीबी पर 250 मिलियन से ज्यादा मंथली विजिटर्स के पेज व्यू को दर्शाती है। शरवरी स्ट्रीमिंग फिल्म ‘महाराज’ में भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आई। इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद ने डेब्यू किया। इसमें जयदीप अहलावत भी लीड रोल में नजर आए। यह वाईआरएफ द्वारा प्रोड्यूस है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शरवरी जल्द ही जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘वेदा’ में नजर आएंगी। फिलहाल, वह आलिया भट्ट के साथ ‘अल्फा’ की शूटिंग कर रही हैं। शरवरी ने 2020 में कबीर खान की वॉर ड्रामा सीरीज ‘द फॉरगॉटन आर्मी- आजादी के लिए’ से एक्टिंग में डेब्यू किया। वह लव रंजन और संजय लीला भंसाली की असिस्टेंट भी रहीं। उन्होंने पहले सिनेमा से जुड़ी बारीकियों को जाना और फिर पर्दे पर आकर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। वह ‘बंटी और बबली 2’ में भी नजर आयीं। इसमें उनके अपोजिट सिद्धांत चतुर्वेदी थे। यह फिल्म कोविड-19 के चलते ज्यादा चल नहीं पाई, लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी फिल्म ‘मुंज्या’ के जरिए शानदार सफलता हासिल की।

अन्य ख़बरें

बच्चों को समय पर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, विश्व पोलियो दिवस पर नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading