April 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बिहार : सुपर 30 के आनंद ने शिक्षा चैनल शुरू करने का किया आग्रह

पटना, 1 मई| सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से छात्रों के लिए 24 घंटे चलने वाले शिक्षा चैनल ‘दूरदर्शन शिक्षा’ शुरू करने का आग्रह किया है। आनंद कुमार ने मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से कहा कि डीडी का एक विशेष शिक्षा चैनल देशभर के छात्रों के लिए बहुत मददगार होगा। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों की पहुंच ऑनलाइन कक्षाओं तक नहीं है।

उन्होंने कहा, “कोरोना वायरस से लोगों की जान बचाने के लिए लॉकडाउन बहुत जरूरी है, लेकिन इससे हमारे छात्रों की पढ़ाई-लिखाई में दिक्कत आ रही है। कई संस्थान ऑनलाइन माध्यम को अपनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन छात्रों के एक बड़े वर्ग की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में भारी भिन्नता को ध्यान में रखते हुए यह तुरंत संभव नहीं लगता है।”

आनंद ने मानव संसाधन विकास मंत्री से डीडी किसान की तर्ज पर दूरदर्शन का विशिष्ट 24गुणा 7 शिक्षा चैनल शुरू करने का आग्रह किया।

अन्य ख़बरें

इंडिया फार्मा 2026′ भारत को वैश्विक नवाचार केंद्र में बदलने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाएगा

Newsdesk

थारू समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेगी सरकारः मुख्यमंत्री योगी

Newsdesk

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की बड़ी योजना, 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य: रिपोर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading