23.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

हॉरर कॉमेडी ‘मुंज्या’ से मिली पहचान जिसकी थी ख्वाहिश: शर्वरी

मुंबई, 19 सितंबर। फिल्म ‘मुंज्या’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शर्वरी ने कहा कि इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने मुझे वो पहचान दी है, जिसकी मुझे ख्वाहिश थी। यह फिल्म थिएटर और ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर जबरदस्त हिट रही। दिनेश विजान द्वारा निर्मित और आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित यह फिल्‍म सिनेमाघरों में 100 करोड़ के आंंकड़े को पार कर गई। थिएटर और ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर मिले प्‍यार को लेकर अभिनेत्री शर्वरी ने कहा, “मैं वास्तव में भाग्यशाली हूं कि मुंज्या ने थिएटर, स्ट्रीमिंग और सैटेलाइट पर ब्लॉकबस्टर हैट्रिक बनाई है। मेरे जैसे किसी व्यक्ति के लिए अपने करियर के इस पड़ाव पर ज्‍यादा से ज्‍यादा दर्शकों तक पहुंचना बहुत जरूरी है।” आगे कहा, ”फिल्‍म ‘मुंज्या’ की अविश्वसनीय सफलता की कहानी का मतलब है कि मेरा प्रदर्शन इतने सारे लोगों तक पहुंच गया है। यह मेरे करियर की शुरुआत में एक बहुत बड़ा परिणाम है और मैं अपने निर्माता दिनेश विजन और अपने निर्देशक आदित्य सरपोतदार की वास्तव में आभारी हूं कि उन्होंने मुझे ‘मुंज्या’ के लिए चुना।” उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। अभिनेत्री ने आगे कहा, “पेशेवर तौर पर यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा साल रहा है और मुंज्या ने मुझे वह पहचान दिलाई है, जो मैं चाहती थी। किसी फिल्म को दर्शकों से इतना सारा प्‍यार मिलना, अपने आप में बहुत बड़ी बात है।”

अभिनेत्री शर्वरी ने कहा कि मेरी “मुंज्या” की यात्रा काफी शानदार रही। आगे कहा, “मुझे लगता है कि जो बात इसे और भी खास बनाती है, वह यह है कि मुझे अपने किरदार के साथ अपने गाने ‘तरस’ के लिए भी बेहद प्‍यार मिला है। मैं इस चीज को लेकर बेहद रोमांचित थी कि मेरे निर्माता दिनेश विजान सर ने इस डांस सॉन्ग के लिए मुझ पर भरोसा किया।

मैंने ‘तरस’ की शूटिंग के दौरान कड़ी मेहनत की।” शर्वरी ने कहा कि सिनेमाघरों में दर्शकों को इस गाने पर थिरकते देखना और इसे साल के शीर्ष डांस गानों में से एक बनते देखना वाकई में खास है। उन्होंने आगे कहा, “मैं मुंज्या को दर्शकों से मिले प्‍यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। आगे क्या होने वाला है, मैं इसके लिए भी बेहद उत्साहित हूं।” अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ “अल्फा” में नजर आएंगी

अन्य ख़बरें

बच्चों को समय पर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, विश्व पोलियो दिवस पर नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading