23.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

कोर्ट में शरवरी ने बहाया पसीना, प्रशंसक बोले- मैम ऑन फायर

मुंबई, 21 अक्टूबर। शरवरी वाघ का मंडे मोटिवेशन फैंस को रास आ रहा है। नीले कोर्ट पर ब्लैक ड्रेस में मुंज्या स्टार पसीना बहाती देखी जा सकती हैं। एक्टर ने तस्वीरें फैंस से शेयर की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की सीरीज साझा कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा पेश है ‘मंडे मोटिवेशन’ (सोमवार की प्रेरणा)।‘ तस्वीरों में अभिनेत्री पैडल खेलते देखी जा सकती हैं। उन्होंने ऑल ब्लैक स्पोर्ट वियर में हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। उनके प्रशंसकों ने तारीफ कर कमेंट बॉक्स को भर दिया है। एक यूजर ने लिखा ‘शरवरी मैम ऑन फायर।‘ दूसरे ने कहा ‘माई क्रश’। तीसरे यूजर ने लिखा ‘सुपर फिट अल्फा के लिए शुभकामनाएं।‘ शरवरी वाघ निखिल आडवाणी की ‘वेदा’ में नजर आई थीं। फिलहाल, वह वाईआरएफ की अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘अल्फा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में शरवरी के साथ आलिया भट्ट भी हैं। फिल्म का निर्देशन ‘द रेलवे मैन’ फेम शिव रवैल ने किया है।

आलिया और शरवरी दोनों ही कश्मीर की खूबसूरत वादियों में शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में शरवरी, आलिया के साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी हैं। बॉबी देओल कथित तौर पर फिल्म में विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अनिल कपूर भी फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगे। ‘अल्फा’ 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज होगी। शरवरी ने साल 2015 में संजय लीला भंसाली और लव रंजन के लिए सहायक निर्देशक के रूप में करियर की शुरुआत की थी। वहीं, एक्टिंग में डेब्यू साल 2020 में किया। उन्होंने कबीर खान की एक्शन फिल्म ‘द फॉरगॉटन आर्मी- आजादी के लिए’ से शुरुआत की थी। इसके बाद अभिनेत्री यशराज फिल्म की कॉमेडी ‘बंटी और बबली 2’ में नजर आई थीं। शरवरी को साल 2021 में फिल्म फेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिल चुका है। 2024 में ही वो कॉमेडी-हॉरर फिल्म ‘मुंज्या’ में दिखाई दीं।

अन्य ख़बरें

बच्चों को समय पर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, विश्व पोलियो दिवस पर नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading