30.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

‘मुझे बहुत गर्व है…’: कोहली के हॉल ऑफ फेम ट्रिब्यूट पर एबी डिविलियर्स ने दिया जवाब

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर एबी डिविलियर्स हाल ही में इंग्लैंड के एलेस्टेयर कुक और भारत की नीतू डेविड के साथ आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किए गए हैं। डिविलियर्स ने विराट कोहली के उस भावुक पत्र का जवाब दिया, जो उन्होंने एबी को इस सम्मान के बाद लिखा था। आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के बाद डिविलियर्स के अच्छे दोस्त विराट कोहली ने उनके लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, “हॉल ऑफ फेम आपके खेल पर प्रभाव का प्रतीक है और आपका योगदान अद्वितीय है। लोग हमेशा आपकी प्रतिभा की बात करते हैं और सही करते हैं। आप सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिनके साथ मैंने खेला है। आप नंबर एक हैं।” डिविलियर्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में आईसीसी का इस सम्मान के लिए धन्यवाद किया और कोहली के पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस पत्र ने उन्हें गर्व महसूस कराया। उन्होंने कहा, “मैं आप सभी का समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं और खासकर आईसीसी का आभार व्यक्त करता हूं। मेरे लिए यह बहुत बड़ा सम्मान है। मैं इन चीजों से थोड़ा शर्माता हूं, इसलिए ज्यादा कुछ नहीं कहता, लेकिन यह मेरे लिए बहुत गर्व का पल है और यह मुझे उस मेहनत की याद दिलाता है जो मैंने इस मुकाम तक पहुंचने में की है।” डिविलियर्स ने कोहली के पत्र के बारे में कहा, “यह मेरे लिए खास है और खासकर विराट के शब्दों के लिए गर्व है। विराट ने मेरे बारे में लिखा कि मैंने हमेशा टीम को पहले रखा।” डिविलियर्स ने 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उनका टेस्ट और वनडे में औसत 50 से अधिक रहा है, और उनके नाम 20,014 अंतरराष्ट्रीय रन हैं, जो दक्षिण अफ्रीका में सिर्फ जैक्स कैलिस से कम हैं। उन्होंने अपने खेल को लेकर कहा, “मैं हमेशा टीम के लिए कुछ करने के लिए तैयार रहता था। यही मैं चाहता हूं कि लोग मुझे याद करें – मेरे आंकड़ों से नहीं, बल्कि एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में, जिसने टीम को प्राथमिकता दी। मुझे इस पर गर्व है और यही मेरी क्रिकेट की पहचान है।

अन्य ख़बरें

बच्चों को समय पर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, विश्व पोलियो दिवस पर नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading