30.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

सलमान खान को फिर मिली धमकी, मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को किया मैसेज

मुंबई, 8 नवंबर। बॉलीवुड स्टार सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। इस बार मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में गुरुवार आधी रात के आसपास सलमान खान के लिए धमकी भरा मैसेज आया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमकी के मैसेज में बताया गया है कि ‘सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई’ पर एक गाना लिखा गया है। धमकी के मैसेज में कहा है कि एक महीने के भीतर गाना लिखने वाले को मार दिया जाएगा। उसकी हालत ऐसी जाएगी कि वह अपने नाम से गाना नहीं लिख पाएगा। अगर सलमान खान में हिम्मत है तो उसे बचा कर दिखाएं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाली की अभी पहचान नहीं हुई हैं। जानकारी के अनुसार, 22 दिनों में पांचवीं बार सलमान खान को धमकी मिली है। इससे पहले भी उन्हें जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिल चुकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीते दिनों भी मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम फोन करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस धमकी में सलमान खान को हिरण शिकार के मामले में बिश्नोई समाज मंदिर में जाकर माफी मांगने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की गई थी। यदि ऐसा नहीं किया गया तो हम उन्हें जान से मार देंगे। हमारा गैंग अभी भी सक्रिय है। बता दें कि बीते गुरुवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान को भी कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली थी। बांद्रा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बांद्रा पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो छत्तीसगढ़ के रायपुर का निकला। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दबिश देकर फैजान खान को ढूंढ निकाला है। मुंबई पुलिस ने रायपुर पहुंचकर फैजान खान से पूछताछ की। पूछताछ के बाद फैजान ने आईएएनएस बातचीत के दौरान कहा था कि दो नवंबर को मेरा फोन गुम हो गया था, जिसकी रिपोर्ट मैंने खामडीह पुलिस स्टेशन (रायपुर) में दे रखी है। मेरे घर पर स्थानीय पुलिस के साथ मुंबई से दो पुलिसकर्मी आए थे। उन्होंने मुझसे शाहरुख खान के धमकी मामले में करीब दो घंटे पूछताछ की। मुंबई पुलिस ने मुझे नोटिस दे दिया है और 14 तारीख को पूछताछ के लिए मुंबई बुलाया है। मैं मुंबई जाऊंगा। मैंने उनके साथ पूरा सहयोग किया है।

अन्य ख़बरें

बच्चों को समय पर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, विश्व पोलियो दिवस पर नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading