30.2 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर बस खड़े ट्रक से टकराई, 1 की मौत और 15 से ज्यादा घायल

फिरोजाबाद, 8 नवंबर। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक सड़क दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे यात्रियों से भरी तेज रफ्तार ट्रैवलर बस खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी बस आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर मौत हो गई और 15 से ज्यादा घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी को इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहे कि बस में कुल 17 यात्री सवार थे। सभी अयोध्या से मथुरा दर्शन के लिए जा रहे थे। सभी यात्री गुजरात के दादरा नगर हवेली के निवासी बताए जा रहे हैं। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि थाना नसीरपुर क्षेत्र में एक्सीडेंट हुआ है। 108 एंबुलेंस से मरीजों को लाया गया है, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हमने उन्हें फिरोजाबाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। ये लोग गुजरात के दादरा नगर हवेली के निवासी बताए जा रहे हैं। एक यात्री की मौत हुई है। बता दें कि इससे पहलेअक्टूबर में यूपी के कानपुर में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। यह हादसा रामादेवी से पनकी भौती जाने वाले हाईवे पर हुआ था। हाईवे पर सुबह एक तेज रफ्तार डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था, जिससे डंपर के पीछे चल रही कार उसमें जा टकराई, इसके बाद दोनों वाहनों के पीछे चल रहे ट्राला ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। दो ट्रकों के बीच कार के एक्सीडेंट में परखच्चे उड़े गए थे। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

अन्य ख़बरें

उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, सीट बेल्ट बांध लीजिए, मौसम बदलने वाला: वारिस पठान

Newsdesk

सालार जंग संग्रहालय हैदराबाद की आत्मा और सांस्कृतिक सौहार्द का प्रतीक: मल्लू भट्टी विक्रमार्क

Newsdesk

त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत पर सीपीआई (एम) ने एसआईटी जांच की मांग उठाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading