30.7 C
Jabalpur
July 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

एमेजॉन प्राइम वीडियो ने पाताल लोक के किरदार का मोशन पोस्टर रिलीज किया

मुंबई, 1 मई| एमेजॉन प्राइम वीडियो की आगामी वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। एमेजॉन प्राइम वीडियो ने आज समीक्षकों द्वारा प्रशंसित अभिनेता जयदीप अहलावत के किरदार ‘हाथीराम’ का शानदार फस्र्ट लुक मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है। अभिनेता जयदीप अहलावत एमेजॉन ऑरिजनल ‘पाताल लोक’ में हाथीराम चौधरी की भूमिका में नजर आएंगे।

निर्माताओं द्वारा हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था, जिसे जनता से काफी सराहना मिली है। टीजर में हमें खून के दृश्यों से भरपूर एक भयानक दुनिया की झलक देखने को मिल रही है। क्लीन स्लेट फिल्म्स द्वारा निर्मित, एमेजॉन ऑरिजनल सीरीज का ट्रेलर 5 मई, 2020 को रिलीज किया जाएगा।

सीरीज के टीजर में समाज को झूठ, अपराध और हिंसा के जघन्य जाल में फंसा दिखाया गया है।

निर्माता सुदीप शर्मा द्वारा बहुप्रतीक्षित एमेजॉन ओरिजिनल सीरीज ‘पताल लोक’ 15 मई, 2020 में रिलीज के लिए तैयार है।

अन्य ख़बरें

अम्मा’ में सत्ता को लेकर बड़ा विवाद, नई एडहॉक कमेटी को लेकर श्वेता मेनन ने उठाए सवाल कोच्चि

Newsdesk

यादों में नसीम बानो: हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार, बेटी सायरा के खातिर छोड़ी एक्टिंग

Newsdesk

मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ‘जन नायगन’ पायरेसी केस में दो आरोपियों की जमानत खारिज चेन्नई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading