32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

सलमान खान के सेट पर हंगामा मचाने वाला संदिग्ध निकला एक जूनियर आर्टिस्ट

मुंबई, 5 दिसंबर। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के सेट पर हंगामा मचाने वाले संदिग्ध का नाम सतीश वर्मा है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वो एक जूनियर आर्टिस्ट है। 4 दिसंबर को शूटिंग स्थल पर अचानक एक शख्स घुस आया था जब उसे सिक्योरिटी गार्ड ने रोकने की कोशिश की, तो धमकी भरे लहजे में कहा था कि लॉरेंस को बुलाऊं क्या? जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। वो अभी पुलिस हिरासत में है। पुलिस उससे इस मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है। लेकिन, पूछताछ में कोई भी संदिग्ध तथ्य सामने नहीं आया है। पुलिस के मुताबिक, सतीश वर्मा जूनियर आर्टिस्ट का काम करता है। वो सलमान खान के सेट पर इसलिए घुसा, ताकि वो अभिनेता के साथ तस्वीरें क्लिक करा सके। लेकिन, सेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक दिया। इस पूरे वाकये के दौरान सलमान खान सेट पर मौजूद नहीं थे। इस घटना की पुलिस गंभीरतापूर्वक विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई ने एक टीवी साक्षात्कार में कहा था कि उसके जीवन का एकमात्र लक्ष्य सलमान खान को जान से मारना है। इससे पहले, मुंबई पुलिस ने 12 नवंबर को सलमान खान को धमकी भरे संदेश भेजने के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को कर्नाटक से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि आरोपी का नाम सोहेल पाशा है। मुंबई पुलिस के अनुसार, पाशा ने यह धमकी भरा मैसेज प्रसिद्धि पाने के लिए किया था। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था, बॉलीवुड स्टार सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी वर्ली स्थित मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भेजे गए एक संदेश के जरिए दी गई थी। इस संदेश में “मैं सिकंदर हूं” के गीतकार का ज़िक्र किया गया था और कथित तौर पर गैंग की ओर से खान से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी

अन्य ख़बरें

बच्चों को समय पर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, विश्व पोलियो दिवस पर नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading