23.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
क्राइमबॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

संध्या थिएटर भगदड़ मामला : ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन को तेलंगाना पुलिस ने हिरासत में लिया

Sandhya Theatre Incident, 13 दिसंबर। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में हिरासत में ले लिया। अभिनेता को हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। 4 दिसंबर को पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर शो की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक महिला (35 साल) की मौत हो गई थी। इस मामले में अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर केस दर्ज कराया गया था। हैदराबाद पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले को रद्द करने के लिए तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया गया था। अल्लू अर्जुन के प्रीमियर शो के दौरान महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 118(1) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) आर/डब्ल्यू 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। अल्लू अर्जुन ने महिला की मौत पर दुख भी जताया था। एक्स पर घटना का जिक्र करते हुए वीडियो पोस्ट कर लिखा था, “संध्या थिएटर में हुई दुखद घटना से बहुत दुखी हूं। इस कठिन समय में परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे इस दर्द में अकेले नहीं हैं और मैं व्यक्तिगत रूप से परिवार से मिलूंगा। मैं इस कठिन सफर से गुजरने में उनकी हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।” अल्लू ने 25 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा भी की थी।

अन्य ख़बरें

बच्चों को समय पर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, विश्व पोलियो दिवस पर नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading