32.8 C
Jabalpur
July 5, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सोनम को आ रही अपने भाई-बहन की याद

Sonam misses her ‘brat’ sublings Rhea and Harshvardhan.

मुंबई, 2 मई | देशव्यापी कोविड-19 लॉकडाउन के कारण चारों ओर घूमने पर प्रतिबंध है। वहीं अभिनेत्री सोनम के. आहूजा का कहना है कि वह अपने भाई-बहन रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर को याद कर रही हैं। सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई-बहन की एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की, जो उनकी शादी के समय की लग रही है।

उन्होंने लिखा, “अब जल्दी मिलो.. मेरे प्यारे.. आप लोगों को इतना याद कर रही हूं जितना आप सोच भी नहीं सकते।”

2018 में सोनम अपने लंबे समय से मित्र रहे आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। शादी के भव्य समारोह में सलमान खान, शाहरुख खान, करीना कपूर खान और करण जौहर जैसी कई हस्तियों ने भाग लिया था।

उन्हें आखिरी बार पर्दे पर ‘द जोया फैक्टर’ (2019) में देखा गया था, जो अनुजा चौहान के उसी नाम के एक उपन्यास का रूपांतरण है। इसमें एक लड़की, जोया सोलंकी की कहानी है, जो 2011 के क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक लकी चार्म बन जाती है।

अन्य ख़बरें

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

Newsdesk

अम्मा’ में सत्ता को लेकर बड़ा विवाद, नई एडहॉक कमेटी को लेकर श्वेता मेनन ने उठाए सवाल कोच्चि

Newsdesk

यादों में नसीम बानो: हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार, बेटी सायरा के खातिर छोड़ी एक्टिंग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading