32.8 C
Jabalpur
July 5, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अदा शर्मा : जब फिल्मों की बात आती है तो मैं बहुत चूजी हो जाती हूं

Actress Adah Sharma, who is set to make her debut in the web space with a series titled “The Holiday”, has got her hair coloured in three layers — purple, pink and orange.

मुंबई, 2 मई| अभिनेत्री अदा शर्मा का कहना है कि जब वह फिल्में साइन करती हैं तो वह कुछ ऐसा करने की कोशिश करती हैं, जो पहले की गई चीजों से अलग हो। अदा ने आईएएनएस को बताया “हां, जब मैं फिल्मों को चुनने की बात करती हूं तो मैं बहुत नखरेबाज बन जाती हूं। मैं उन फिल्मों का हिस्सा बनने की कोशिश करती हूं, जिन्हें मैं देखना चाहती हूं। मैंने जो भी किया है, उससे अलग भूमिकाएं निभाने की कोशिश करती हूं। मैंने ‘1920’ के साथ शुरूआत की थी । मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं। इंडस्ट्री में कई साल पुरानी अभिनेत्रियों को ऐसा मौका नहीं मिला जैसा मुझे मेरे डेब्यू में मिला।”

अदा ने बॉलीवुड में अपनी शुरूआत 2008 में फिल्म ‘1920’ से की थी। बाद में उन्हें ‘हम हैं राही कार के’, ‘कमांडो’ फ्रेंचाइजी, ‘बाईपास रोड’ और ‘फिर’ जैसी फिल्मों में देखा गया। उन्होंने दक्षिणी फिल्म उद्योग में भी काम किया।

अदा कहती हैं कि उन्हें दर्शकों को आश्चर्यचकित करना पसंद है।

वह कहती हैं, “मैं हर फिल्म के साथ कुछ अलग करने की कोशिश करती हूं इसलिए दर्शकों को यह देखने के लिए भी इंतजार करना पड़ता है कि ‘अदा शर्मा क्या अलग करने जा रही हैं’. यदि छोटी फिल्में जैसे ‘टिंडे’, ‘मोह’ या एक म्यूजिक वीडियो मैंने किए हैं तो भी मैं कुछ ऐसा अलग करने की कोशिश करती हूं जो पहले मैंने न किया है और न दूसरों ने किया हो।”

अदा अब अगली बार ‘मैन टू मैन’ में दिखाई देंगी।

अन्य ख़बरें

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

Newsdesk

अम्मा’ में सत्ता को लेकर बड़ा विवाद, नई एडहॉक कमेटी को लेकर श्वेता मेनन ने उठाए सवाल कोच्चि

Newsdesk

यादों में नसीम बानो: हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार, बेटी सायरा के खातिर छोड़ी एक्टिंग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading