23.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

वृंदावन में हिंदू नववर्ष पर भव्य शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

मथुरा, 31 मार्च। वृंदावन में नव संवत्सर (हिंदू नववर्ष) के शुभ अवसर पर सप्त देवालयों समेत ब्रज भूमि के प्रमुख मठ-मंदिरों और आश्रमों ने संयुक्त रूप से भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए और विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

शोभायात्रा में रंग-बिरंगे फूलों से सजी पालकियों में ठाकुर जी को विराजमान किया गया। इस शोभायात्रा का शुभारंभ प्राचीन मदन मोहन मंदिर से हुआ, जो नगर भ्रमण के बाद गोपीनाथ मंदिर पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में भक्तों ने आरती उतारकर और पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

शोभायात्रा में ब्रज मंडल के प्रमुख तीर्थ स्थलों की झांकियां, यमुना महारानी और गौ माता की झांकी, संत-महात्मा एवं हरिनाम संकीर्तन करते हुए भक्त आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस दौरान वृंदावन नगर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।

मृदुलकांत शास्त्री ने आईएएनएस से कहा कि आज जीवन का सबसे बड़ा दिन है। हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है और इस मौके पर यह शोभायात्रा निकाली गई है, जो सबसे खास है।

डॉ. गोविंद गोस्वामी ने शोभायात्रा को लेकर अपने अनुभव आईएएनएस से साझा किया। उन्होंने कहा कि ठाकुर जी की कृपा से यह शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसके आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद देते हैं, इसे देखकर आनंद आ गया। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपने धर्म का प्रचार-प्रसार करना चाहिए, जिसके लिए सभी को एक मंच पर आना होगा।

भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने शोभायात्रा को भव्य आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि यूपी में सीएम योगी के नेतृत्व में सनातनी की जय है। उन्होंने कहा कि जैसा कि हमारे सीएम कहते हैं कि एक रहो, नेक रहो, यह शोभायात्रा उसी पर आधारित है। उन्होंने कहा कि हमें एक रहना होगा।

नव संवत्सर के अवसर पर निकाली गई इस भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे वृंदावन में एक दिव्य एवं भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया और नूतन संवत्सर के स्वागत में हर्षोल्लास से भाग लिया। इस पावन अवसर पर जगद्गुरु निंबार्क आचार्य स्वामी श्याम शरण श्रीजी महाराज, मृदुलकांत शास्त्री, डॉ. गोविंद गोस्वामी और भाजपा प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन समेत कई धर्माचार्य एवं गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

सिवान में पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, 7 की मौत की सूचना, 2 घंटे तक होते रहे धमाके

Newsdesk

बच्चों को समय पर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, विश्व पोलियो दिवस पर नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी: असम मुख्यमंत्री

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading