32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर आउट, अक्षय कुमार बोले- ‘मैं जालियांवाला बाग का सच दुनिया के सामने लाकर रहूंगा’

kesari chapter 2 trailer, 3 अप्रैल। अभिनेता अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ के ट्रेलर को निर्माताओं ने जारी कर दिया है, जिसमें जलियांवाला बाग हत्याकांड के सच को सामने लाने के लिए अभिनेता कोर्ट रूम में दहाड़ते दिखाई दे रहे हैं। तीन मिनट दो सेकंड के ट्रेलर में अक्षय कुमार, आर माधवन, अनन्या पांडे की शानदार झलक देखने को मिली। ट्रेलर में अक्षय कुमार कोर्ट रूम में दहाड़ते दिखे तो आर माधवन का भी अपना एक अलग अंदाज दिखाई दे रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार एक वकील के किरदार में हैं। ट्रेलर के अंत में वह कहते हैं, “मैं जालियांवाला बाग का सच पूरी दुनिया के सामने लाकर रहूंगा।” ट्रेलर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, “यह एक घाव है। यह एक दहाड़ है।

यह ‘केसरी चैप्टर 2’ है! ट्रेलर आ चुका है।“ ट्रेलर में चीख, दर्द, कराहट और गोलियों की आवाज के साथ जोश से भरा साउंड ट्रैक भी है। जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बनी फिल्म में अक्षय कुमार सर सी. शंकरन नायर की भूमिका में हैं, जो एक निडर वकील हैं, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य से मुकाबला करने का साहस किया था। निर्माताओं ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए ‘केसरी चैप्टर 2’ के टीजर और रिलीज डेट का ऐलान किया था। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक मोशन पोस्टर शेयर कर बताया कि ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

अक्षय कुमार ने हाल ही में साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘केसरी’ के छह साल पूरे होने का जश्न मनाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘केसरी’ की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिस पर लिखा था, “6 साल पहले… साहस की एक कहानी ने देश को झकझोर कर रख दिया था।” अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आई थीं। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेता आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

अन्य ख़बरें

बच्चों को समय पर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, विश्व पोलियो दिवस पर नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading