32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सलमान खान को फिर मिली धमकी, गाड़ी को बम से उड़ाने, घर में घुसकर जान से मारने की बात कही

salman khan news, 14 अप्रैल। अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। वर्ली में परिवहन विभाग के नंबर पर धमकी भेजी गई है, जिसमें अभिनेता को जान से मारने के साथ ही उनकी कार को भी बम से उड़ाने की बात अज्ञात शख्स ने कही है। अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। वर्ली में परिवहन विभाग के नंबर पर धमकी भेजी गई है, जिसमें अज्ञात शख्स ने अभिनेता को जान से मारने के साथ ही उनकी कार को भी बम से उड़ाने की बात कही है। परिवहन विभाग के नंबर पर भेजे गए मैसेज में सलमान की गाड़ी को बम से उड़ाने के अलावा घर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। धमकी देने वाले की मंशा क्या है और वह किस गिरोह का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि सलमान खान को पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि उनकी हिट लिस्ट में सलमान खान भी थे। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े शूटर्स मुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर कई बार रेकी कर चुके थे। हालांकि, कड़ी सुरक्षा की वजह से वह अपने मकसद में नाकाम रहे और सलमान पर हमला करने की अपनी योजना विफल रही।

पिछले साल अप्रैल में सलमान खान के घर 5 राउंड फायरिंग की गई थी, जिसके कुछ महीने बाद सलमान के करीबी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या भी कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि उसके जीवन का एकमात्र लक्ष्य सलमान खान को जान से मारना है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने पिछले साल 12 नवंबर को सलमान खान को धमकी भरे मैसेज भेजने के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को कर्नाटक से गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया था कि आरोपी का नाम सोहेल पाशा है। वहीं, 4 दिसंबर को सलमान खान के शूटिंग सेट पर अचानक एक शख्स घुस आया था, सिक्योरिटी गार्ड द्वारा रोकने पर उसने धमकी भरे लहजे में कहा था, “लॉरेंस को बुलाऊं क्या?” सेट पर हंगामा मचाने वाले व्यक्ति का नाम सतीश वर्मा है और वह जूनियर आर्टिस्ट है। पिछले साल सलमान खान के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सलमान खान की उस बालकनी पर खास तौर पर बुलेट प्रूफ ग्लास लगाया गया, जहां से वह अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते हैं। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी हाई सिक्योरिटी तैनात की गई है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading