25.5 C
Jabalpur
August 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बेटी के सामने बुर्का पहनी महिला के साथ स्कूटी सवार ने की अश्लील हरकत

उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के सरकारी दावों के बावजूद, मनचलों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला मेरठ से सामने आया है, जहां एक स्कूटी सवार युवक ने दिनदहाड़े एक बुर्का पहनी महिला के साथ अश्लील हरकत की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, घटना 20 मई को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर इलाके में हुई। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला अपनी बेटी और बेटे के साथ गली से गुजर रही थी। तभी सामने से एक स्कूटी सवार युवक आता है और महिला को अचानक किस कर लेता है। युवक महिला को गलत तरीके से छूने की भी कोशिश करता है। जब तक महिला कुछ समझ पाती, आरोपी मौके से फरार हो जाता है। महिला के चिल्लाने की आवाज भी वीडियो में सुनाई दे रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और महिला से पूछताछ की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है उसकी पहचान सुहेल के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। जेल जाने से पहले सुहेल थाने में अपनी शर्मनाक हरकत पर माफी मांगता नजर आ रहा है। सामने आए वीडियो में वह कान पकड़कर कहता दिख रहा है—”गलती हो गई, अब ऐसा नहीं करूंगा।”

अन्य ख़बरें

गुना जिला अस्पताल के नल से भरी बोतल में मिला सांप का बच्चा, पेयजल व्यवस्था पर गंभीर सवाल

Newsdesk

रीवा के सरकारी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत, दो नर्स निलंबित, जांच समिति गठित

Newsdesk

राजगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: ‘पैसा डबल’ करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 14 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading