August 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

160 संविदा कर्मियों को मिली नियमित नौकरी, ऊर्जा मंत्री ने किया ऐलान



जबलपुर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 160 अनुकंपा संविदा कर्मियों को अब नियमित नियुक्ति का लाभ मिलेगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इन कर्मचारियों को नियमित पदों पर नियुक्त किए जाने का आधिकारिक ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले से दिवंगत बिजली कर्मियों के आश्रित परिवारों को बड़ी राहत मिली है और उन्हें स्थायी सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है।
इससे पहले मध्यप्रदेश ट्रांसमिशन कंपनी में भी 43 संविदा कर्मियों का नियमित पदों पर संविलियन किया जा चुका है। शासन के इस निर्णय को ऊर्जा विभाग के मानव संसाधन प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अनुकंपा नियुक्ति नीति के तहत हुई प्रक्रिया

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन के अनुसार नियमितीकरण की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों और सेवा शर्तों के अनुरूप पूरी की गई है। दिवंगत बिजली कर्मियों के आश्रितों को पूर्व में कंपनी की अनुकंपा नियुक्ति नीति-2018 तथा संशोधित नीति-2023 के प्रावधानों के तहत संविदा पदों पर नियुक्त किया गया था।
इसके बाद शासन द्वारा वर्ष 2026 में लागू की गई समकक्ष नियमित पद पर नवीन नियुक्ति योजना के तहत पात्र कर्मचारियों के दस्तावेजों और योग्यता का परीक्षण किया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य कर्मचारियों को नियमित संवर्ग में शामिल किया गया है।

159 कार्यालय सहायक, एक लाइन परिचारक

जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार कुल 160 कर्मचारियों में से 159 को कार्यालय सहायक श्रेणी-3 प्रशिक्षु तथा एक कर्मचारी को लाइन परिचारक प्रशिक्षु के पद पर नियुक्त किया गया है।
सामाजिक संतुलन और आरक्षण व्यवस्था के अनुसार नियुक्त कर्मचारियों में 52 अनारक्षित वर्ग, 78 अन्य पिछड़ा वर्ग, 19 अनुसूचित जाति तथा 11 अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र आश्रित शामिल हैं।
नियुक्ति आदेश जारी होने के साथ ही कर्मचारियों को संबंधित कार्यालयों और कार्यक्षेत्रों में नियमित दायित्व सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विद्युत व्यवस्था में योगदान की अपील

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सभी नव-नियमित कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे पूर्ण निष्ठा, जवाबदेही और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमित नियुक्ति मिलने के बाद कर्मचारी प्रदेश के विद्युत क्षेत्र के विकास और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

अन्य ख़बरें

सांदीपनी स्कूल में जवानों की कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, बहनों ने मनाया रक्षाबंधन

Newsdesk

तेवर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Newsdesk

भावनात्मक संतुलन ही सफलता की पहली सीढ़ी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading