August 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तेवर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या



जबलपुर। भेड़ाघाट थानान्तर्गत ग्राम तेवर में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कंचन दुबे नामक महिला को कमरे में फांसी पर लटकते देखा गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को परिजनों ने पूछताछ में बताया कि घर के सदस्य सो रहे थे, इस दौरान कंचन ने आत्मघाती कदम उठाया है।  पुलिस के अनुसार ग्राम तेवर भेड़ाघाट निवासी दशरथ दुबे के बड़े बेटे की शादी ग्राम महगवां बरेला में रहने वाली कंचन दुबे से हुई है। बीत रात दस बजे के लगभग घर के सदस्यों के साथ बैठकर कंचन ने भोजन किया, इसके बाद घर का सारा काम निपटाकर अपने कमरे में सोने चली गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी अपने अपने कमरे से सोने के लिए पहुंच गए। देर रात कंचन ने अपने कमरे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह 6 बजे के लगभग कंचन अपने कमरे से बाहर नहीं आई, जिसपर बेटे दीपक ने जाकर आवाज लगाई, इसके बाद भी कोई आहट नहीं मिली तो दरवाजा खोलकर अंदर गया तो चीख पड़ा, देखा कि कंचन फांसी के फंदे पर लटक रही है। दीपक की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंच गए, वे भी कंचन को देखकर स्तब्ध रह गए। देखते ही देखते यह खबर क्षेत्र में फैल गई, गांव के कई लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया।

अन्य ख़बरें

160 संविदा कर्मियों को मिली नियमित नौकरी, ऊर्जा मंत्री ने किया ऐलान

Newsdesk

सांदीपनी स्कूल में जवानों की कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, बहनों ने मनाया रक्षाबंधन

Newsdesk

भावनात्मक संतुलन ही सफलता की पहली सीढ़ी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading