23.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

Deepika Padukone , 7 जून। तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म ‘एए22एक्सए6’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फिल्म की टीम ने शनिवार को यह जानकारी दी। फिल्म बनाने वाली कंपनी सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”विजय पथ पर अग्रसर रानी। स्वागत है दीपिका पादुकोण।”

मेकर्स ने एक्स पोस्ट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें डायरेक्टर एटली और दीपिका पादुकोण सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान एटली उन्हें अपनी फिल्म की कहानी बताते हैं। वीडियो में दीपिका के कुछ ‘मोशन कैप्चर’ की भी झलक है, जिसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह फिल्म में एक रानी का किरदार निभाएंगी, जो घोड़े पर सवार है और जिसे तलवार चलाने में महारत हासिल है। हाल ही में सन पिक्चर्स ने इस फिल्म को लेकर एक घोषणा वीडियो जारी किया था। उस वीडियो में कई एक्सपर्ट्स ने अपनी राय दी कि उन्हें फिल्म की कहानी कैसी लगी।

‘आयरन मैन 2’ और ‘ट्रांसफॉर्मर्स: राइज ऑफ द बीस्ट्स’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके वीएफएक्स सुपरवाइजर जेम्स मैडिगन ने कहा, ”स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मेरा दिमाग घूम रहा है। फिल्म की कहानी काफी अलग है, जो लोगों को प्रभावित करेगी।” वीडियो में आगे अल्लू अर्जुन स्पेक्ट्रल मोशन कंपनी के अध्यक्ष माइक एलिजाल्डे से बात कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन उनसे पूछते हैं कि उन्हें फिल्म की कहानी कैसी लगी। इस पर वह जवाब देते हैं, ”यह कहानी सच में कुछ ऐसी है जिसे मैंने पहले कभी न तो सुनी और न ही पढ़ी है। यह मेरे लिए सबसे बेहतरीन और खास है.. ऐसा जिसे मैं कभी बनाना चाहता था।”

अकादमी पुरस्कार विजेता और फ्रैक्चर एफएक्स के आर्टिस्टिक डायरेक्टर और सीईओ जस्टिन रैले ने कहा, ”स्क्रिप्ट पढ़कर मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि इसमें कई अलग-अलग क्रिएचर्स और किरदार शामिल हैं।” लोला वीएफएक्स के सह-मालिक विलियम राइट एंडरसन ने कहा, ”मैं इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि निर्देशक की सोच से क्या-क्या नया होगा। कहानी अविश्वसनीय है।”

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading