31.7 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीहेल्थ एंड साइंस

इंटरनेशनल पाइनएप्पल डे : स्वाद का जादू, सेहत का खजाना अनानास

नई दिल्ली, 27 जून। ‘इंटरनेशनल पाइनएप्पल डे’ 27 जून को मनाया जाता है। यह दिन उस सुनहरे फल अनानास को सेलिब्रेट करने का है, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी अनमोल और अनेकों फायदों से भरा है। अनानास में, जिसका खट्टा-मीठा जादू हर किसी को अपना दीवाना बना देता है, कई औषधीय गुण पाए जाते हैं।

अनानास हर डिश को शाही अंदाज देता है। चाहे सलाद में इसकी रसीली स्लाइस हो, ठंडा अनानास जूस हो, या फिर केक, यह फल हर बार स्वाद का तड़का लगाता है। ग्रिल्ड अनानास की खुशबू हो या चटपटी चटनी, यह हर रूप में दिल जीत लेता है। इसके सिर पर हरा-भरा ताज जैसा गुच्छा इसे खूबसूरत बनाता है।

अनानास को ‘सेहत का सुपरहीरो’ भी कहा जाता है। अनानास सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत में भी अव्वल है। इसमें मौजूद ब्रोमेलेन एंजाइम पाचन को बेहतर करता है, सूजन कम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। विटामिन सी से भरपूर यह फल त्वचा को चमकदार बनाता है, जबकि फाइबर, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को तंदुरुस्त रखते हैं। अनानास को खाने से न सिर्फ शरीर, बल्कि मन भी तरोताजा हो जाता है।

अनानास दुनिया के सबसे स्वादिष्ट फलों में से एक है। इसके स्वाद के चलते ही ब्रिटेन में इसे ‘फलों का राजा’ घोषित किया गया था। इसे फलों का राजा कहने की दूसरी वजह इसके ऊपर क्राउन जैसा आकार है, जो इसे किंग लुक देता है।

जानकारी के अनुसार, अनानास के लगभग 85 प्रतिशत हिस्से में पानी होता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर और कार्ब्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

आयुर्वेदाचार्य प्रमोद तिवारी बताते हैं कि अनानास के सेवन से एक नहीं कई फायदे मिलते हैं। यह एंटी इंफ्लेमेटरी होता है, जिससे यह शरीर में मौजूद सूजन को दूर करने में सहायक होता है। इसका एंटी-वायरल गुण वायरस से होने वाले इन्फेक्शन से भी बचाव में मददगार है। इसके साथ ही यह स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। महिलाओं के लिए यह विशेष तौर पर लाभकारी होता है।

इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पीरियड्स में होने वाली समस्याओं से बचाव में भी यह कारगर है। पीरियड्स के दौरान पेट में होने वाले दर्द के दौरान इसके जूस का सेवन फायदेमंद होता है और दर्द में राहत देता है।

अन्य ख़बरें

तेज धूप में बढ़ा सनबर्न का खतरा, एलोवेरा, खीरा और गुलाब जल से पाएं राहत

Newsdesk

बांग्लादेश में खसरे के बाद डेंगू ने बढ़ाई चिंता

Newsdesk

गर्मियों में बाहर के खाने को कहें ना, घर पर बनाएं चटपटे अचारी आलू, जानें विधि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading