38.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – बरगी के जंगल में तेंदुए की दस्तक, बाघ की अफवाह से गांव में मचा हड़कंप

Jabalpur News, 14 जुलाई। बरगी वन परिक्षेत्र के ग्राम पारा में रविवार सुबह एक वयस्क तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। खेतों के पास तेंदुआ दिखाई देने के बाद कुछ लोगों ने उसे बाघ समझ लिया, जिससे गांव में डर का माहौल बन गया। गीली मिट्टी में मिले बड़े पगमार्क देख अफवाह तेजी से फैली और कई लोग दहशत में अपने बच्चों और मवेशियों को लेकर घरों में सिमट गए।

सूचना मिलते ही बरगी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डिप्टी रेंजर शिवेंद्र यादव ने पगमार्क की जांच कर यह स्पष्ट किया कि ये बाघ के नहीं, बल्कि एक वयस्क तेंदुए के हैं। तेंदुए की उम्र 3 से 4 साल के बीच आंकी गई है और वह अकेला ही घूम रहा है।

वन विभाग ने बताया कि ग्राम पारा और चौरई क्षेत्र में घना जंगल नहीं है, इस कारण इस इलाके में तेंदुए का दिखना सामान्य घटना नहीं मानी जा रही है। अब तक इस क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई थी।

विभाग के मुताबिक, तेंदुआ संभवतः पास के शहपुरी के जंगल से भटककर गांव की सीमा में पहुंचा है। फिलहाल वन अमला निगरानी बनाए हुए है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

ग्रामीणों से यह भी कहा गया है कि वे झुंड में रहें, बच्चों और मवेशियों पर विशेष निगरानी रखें और तेंदुए को देखकर अफवाह न फैलाएं।

अन्य ख़बरें

अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : सीएम योगी

Newsdesk

राजस्थान: जोधपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद आठ महिलाएं बीमार, ऑपरेशन थिएटर बंद किया गया

Newsdesk

रामपुर में यूपी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, डीएम ने छह वकीलों की सेवा समाप्त की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading