April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दिव्य दृष्टि तृतीय नेत्र शिविर संपन्न, 700 लोगों ने लिया निःशुल्क नेत्र परीक्षण व परामर्श का लाभ

जबलपुर के श्री गुजराती मंडल परिसर में दिव्य दृष्टि निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद सर्जरी शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर श्रीमद् राजचंद्र आत्मतत्व रिसर्च सेंटर, पर्ली (महाराष्ट्र), जबलपुर सेंटर, श्री गुजराती मंडल-जबलपुर एवं क्राइस्ट चर्च स्कूल्स एल्युमिनाई एसोसिएशन, जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें कुल 700 लोगों ने नेत्र परीक्षण और परामर्श का लाभ उठाया।

रविवार को आयोजित इस शिविर का शुभारंभ विराट हॉस्पिस की संचालिका परम पूज्य स्वामी ज्ञानेश्वरी दीदी के मुख्य आतिथ्य, डॉ. अखिलेश गुमास्ता के विशिष्ट आतिथ्य तथा डॉ. राजेश धीरावाणी की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए स्वामी ज्ञानेश्वरी दीदी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। उन्होंने शिविर के उत्कृष्ट प्रबंधन और सेवा भावना की सराहना करते हुए आयोजक संस्थाओं को बधाई दी।

शिविर के पहले सत्र में डॉ. कौस्तुभ हर्षे, डॉ. आशीष नेमा एवं उनकी टीम द्वारा 700 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। वहीं डॉ. राजेश महोबिया और डॉ. आदित्य परिहार की टीम ने चिन्हित मरीजों की शुगर और मेडिकल जांच की। जांच के बाद 150 मरीजों को मोतियाबिंद सर्जरी के लिए चयनित किया गया है।

आयोजकों ने बताया कि शिविर के दूसरे सत्र में चयनित 150 मरीजों की मोतियाबिंद सर्जरी लेंस सहित पूर्णतः निःशुल्क की जाएगी। यह सर्जरी राइट टाउन स्थित दक्ष नेत्रालय एवं विजय नगर स्थित साईं शिव नेत्रालय में आगामी दिनों में संपन्न होगी।

उद्घाटन अवसर पर तीनों संस्थाओं के सदस्य, दानदाता और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में चंद्रेश वीरा, विपिन सावला, परेश शाह, हरीश खोखानी, मीना शाह, रमिंदर चोपड़ा, अमित वेगड़, रंजेय मदान, असगर अली, दीपक वर्मा, दिनेश वीरा, गिरीश जोवनपुत्रा, हर्षा सोनी, हेमचंद वीरा और धनंजय उपाध्याय का विशेष सहयोग रहा।

शिविर में आए मरीजों और उनके परिजनों ने इसे गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए मील का पत्थर बताया और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की अपील की।

अन्य ख़बरें

वाहन चेकिंग में खुला बाइक चोरी का राज, चालान कटवाने की जल्दबाजी ने पहुंचाया हवालात

Newsdesk

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading