28.5 C
Jabalpur
March 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लालबर्रा में भारत गैस एजेंसी की संयुक्त जांच, सिलेंडरों की गड़बड़ी पर प्रकरण दर्ज

खाली सिलेंडरों की संख्या में कमी पाई गई
प्रतिबंध के बाद भी 132 व्यावसायिक सिलेंडरों का विक्रय किया जाना पाया गया
ग्राम बकोड़ा में CSC सेंटर से 6 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
जिले के लालबर्रा में गैस सिलेंडरों के वितरण में अनियमितता की शिकायत पर प्रशासन द्वारा संयुक्त जांच की गई, जिसमें कई गड़बड़ियां सामने आई हैं।

       13 मार्च को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सुनील किरार एवं नायब तहसीलदार लालबर्रा द्वारा लालबर्रा स्थित फिजा भारत गैस एजेंसी की संयुक्त जांच की गई। जांच के दौरान एजेंसी में खाली घरेलू 14 किलोग्राम के 41 सिलेंडर तथा 19 किलोग्राम के व्यावसायिक गैस सिलेंडरों में 9 खाली सिलेंडर कम पाए गए।

      जांच में यह भी सामने आया कि व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के विक्रय पर रोक लगने के बावजूद एजेंसी संचालक द्वारा 11 और 12 मार्च 2026 को कुल 132 व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का विक्रय किया गया। इसके अलावा एक ही प्रतिष्ठान को एक से अधिक व्यावसायिक सिलेंडर बेचे जाने की भी पुष्टि हुई।

     मौके पर गैस एजेंसी के संचालक और प्रबंधक के विरुद्ध पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के 9 मार्च 2026 के आदेश तथा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के तहत प्रकरण तैयार किया गया है।

     इसी दौरान तहसील लालबर्रा अंतर्गत ग्राम बकोड़ा में स्थित मेश्राम सीएससी सेंटर की जांच के दौरान 6 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जांच के समय संचालक द्वारा सीएससी सेंटर से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। प्रशासन ने मामले में आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

अन्य ख़बरें

त्तराखंड कैबिनेट विस्तार : सरकार में 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, सीएम धामी ने दी बधाई

Newsdesk

मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी ने शिवपुरी में स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया

Newsdesk

झूलेलाल जयंती पर सेवा का संदेश: सिंधी समाज अनूपपुर ने किया 15 यूनिट रक्तदान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading