October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनप्रतिनिधियो, अधिकारियो एवं ग्रामवासियो ने जल गंगा संवर्धन अभियान में निभाई सहभागिता

जल बचाने का लें संकल
शहडोल 19 मार्च 2026-  कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह के मार्गदर्शन में शहडोल जिले में जल के संरक्षण एवं संवर्धन के उददेष्य से जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान में  जन-प्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी सहित अन्य लोग बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाई।
      जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ अवसर पर नगरपालिका शहडोल अंतर्गत मोहनराम तालाब की साफ-सफाई का कार्य किया गया। साफ-सफाई कार्य में पार्षद श्री विकास तिवारी, श्री हीरालाल प्रजापति, श्री प्रभात पांडे, नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक श्री मोतीलाल सिंह, उपयंत्री श्री एस.एस. तोमर, उपयंत्री श्री पुनीत त्रिपाठी, सिटी मिशन मैनेजर श्री सत्यकाम मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक श्री अनिल महोबिया सहित जनप्रतिनिधियों, पार्षदगण, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वच्छता मित्रों ने सक्रिय सहभागिता निभाई एवं जल बचाने का जनमानस को संदेश दिया। साथ ही उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इसी प्रकार अध्यक्ष जनपद पंचायत ब्यौहारी श्रीमती आकांक्षी सिंह के नेतृत्व में ब्यौहारी के ग्राम पंचायत धाधोकुई के ग्राम हनुमानपुर में झिरिया नाला में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई का कार्य किया गया एवं जल बचाने का संदेश दिया गया।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment