हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन अंतर्गत आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्र
शहडोल 19 मार्च 2026- महिला एवं बाल विकास विभाग शहडोल के तत्वाधान में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन अंतर्गत शासकीय इंदिरा गांधी महाविद्यालय शहडोल में लैगिंक संवेदीकरण आधारित संभाग स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब आप अपने पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा को संतुलित रूप से ध्यान रखते हुये विकास के पथ पर अग्रसर हो सकती है, शिक्षित होकर बाल विवाह, भू्रण हत्या जैसी कुप्रथा को खत्म कर सकती है और राष्ट्र की उन्नति में योगदान दे सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं बलिकाओं को बेटी बचाओं बेटी पढाओं, लाडली लक्ष्मी योजना एवं लाडली बहना योजना के माध्यम से सशक्त करने का प्रयास किये जा रहे है । कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए संयुक्त संचालक, श्रीमती मनीषा लुम्बा द्वारा हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समय-समय पर जागरूकता का कार्यक्रम जैसे की साइबर क्राइम से सुरक्षा, आत्मरक्षा, करियर काउंसलिंग, वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दिया जाता है ताकि महिलाएं और बालिकाएं समाज में सुरक्षित रह सके। कई बड़े शहरों में वर्किंग वूमेन हॉस्टल है जिसमें महिलाएं और बालिकाएं रहकर अपना कार्य निर्भीक रूप से कर सके और सुरक्षित रह सके।
महाविद्यालय में विधार्थियों के लिये प्रश्नोंत्तरी एवं तत्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके विषय समसामायिक एवं बेटी बचाओं बेटी पढाओं, लाडली लक्ष्मी योजना, वन स्टॉप सेन्टर, महिला सशक्तिकरण भारत की आधारशिला है, संतुलित आहार, सोशल मीडिया कितना उपयोगी है, एनिमिया, पोषक तत्व आदि विषयो पर बच्चें ने अपने विचार वयक्त किये सभी विजेता बच्चों का पुरूस्कार दिया गया है ।
इस अवसर पर सदस्य किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती संगीता निगम, सहायक संचालक श्रीमती संजीता भगत, महाविद्यालय के डॉ यमुना धुर्वे, डॉ सुनीता सिंह मरकाम सहित विद्यार्थी उपस्थित रहें।


