May 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आगरा में अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौके पर मौत



आगरा, 20 मार्च । उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और एक तीन साल की बच्ची शामिल है। घायलों को इटावा के सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आगरा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, आगरा के चित्राहाट थाना क्षेत्र के इटावा मार्ग पर पई के पास हादसा हुआ। एक बोलेरो गाड़ी इटावा से लौट रही थी। अचानक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। घटना इतनी भयंकर थी कि बोलेरो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।



हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी गई। इस पर तुरंत पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि 5 लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि अन्य 4 लोग घायल हुए। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं, 5 लोगों की मौत होने पर पुलिस ने उनके शवों को अपने कब्जे में लिया।



बताया गया है कि बोलेरो गाड़ी सवार लोग इटावा के रहने वाले थे। वे राजस्थान के केला देवी से दर्शन करके लौट रहे थे। इसी बीच, यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों ने बताया कि टक्कर की आवाज सुनकर गांव वाले और वहां से गुजर रहे लोग घटनास्थल पर पहुंचे व बचाव कर्मियों की मदद से पीड़ितों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला।



डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि रात को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बोलेरो चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। अभी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।



अन्य ख़बरें

हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली तो अर्चना गुप्ता को हरियाणा की कमान, भाजपा ने चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए

Newsdesk

अजमेर में चलती स्कार्पियो में लगी आग, कांग्रेस नेता समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत

Newsdesk

कर्नाटक : सिद्दारमैया के इस्तीफे की चर्चा के बीच बेंगलुरु से बाहर गए राज्यपाल, सियासी हलचल तेज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading