28.5 C
Jabalpur
March 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न, आवश्यक निर्णय लिए गए

शहडोल 14 मार्च 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपत्तियों के पंजीयन हेतु निर्धारित की जाने वाली गाइडलाइन दरें तर्कसंगत, व्यावहारिक तथा वास्तविक बाजार मूल्यों के अनुरूप तय की जाएं, ताकि आम नागरिकों को पंजीयन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में निर्णय लिया गया कि नागरिक कलेक्टर गाइडलाइन से संबंधित अपने सुझाव एवं प्रस्ताव 16 मार्च तक जिला पंजीयक कार्यालय तथा संबंधित उप पंजीयक कार्यालयों में प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर नियमानुसार अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
साथ ही नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह भी निर्णय लिया गया कि मार्च माह में आने वाले सभी सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी जिले के पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे, जिससे संपत्ति पंजीयन संबंधी कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।
बैठक में जिले में संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण हेतु प्रस्तावित कलेक्टर गाइडलाइन पर विस्तृत चर्चा की गई।

अन्य ख़बरें

त्तराखंड कैबिनेट विस्तार : सरकार में 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ, सीएम धामी ने दी बधाई

Newsdesk

मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी ने शिवपुरी में स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया

Newsdesk

झूलेलाल जयंती पर सेवा का संदेश: सिंधी समाज अनूपपुर ने किया 15 यूनिट रक्तदान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading