April 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर विधायक गौरव पारधी ने ग्राम मोहगांव नादी में किया प्रतिमा लोकार्पण


कटंगी। ग्राम मोहगांव नादी में संत शिरोमणि संत रविदास जयंती एवं प्रतिमा का लोकार्पण समारोह के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन करते हुए संत रविदास जी की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, मातृशक्ति एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष रूप से भव्य बना दिया।

*विधायक गौरव सिंह पारधी ने संत रविदास जी को किया नमन, दिया समाज को जोड़ने का संदेश*

कार्यक्रम के दौरान विधायक गौरव सिंह पारधी ने संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ग्राम के देवी-देवताओं एवं महापुरुषों का स्मरण करते हुए सभी को नमन किया। उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी की प्रतिमा को समर्पण करने का मुझे सौभाग्य देने के लिए मैं आप सभी का आभारी हूं, संत रविदास जी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है और यह उनके लिए गर्व का विषय है कि वे इस प्रयास में सहभागी बन पा रहे हैं।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि संत रविदास जी ने प्रेम, समानता और भाईचारे का जो संदेश दिया, वही समाज को सशक्त और संगठित बनाने का आधार है। समाज को जोड़ने की भावना को मजबूत करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने संगठन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब हम सब मिलकर चलते हैं, तभी समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है।

*महापुरुषों के संदेशों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि*

कार्यक्रम के दौरान यह बात विशेष रूप से सामने आई कि महापुरुषों के विचार केवल मंचों तक सीमित न रहकर जन-जन तक पहुंचें और जीवन का हिस्सा बनें। संत रविदास जी द्वारा दिया गया समानता और सामाजिक समरसता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। ऐसे आयोजन समाज को जागरूक करने और नई पीढ़ी को अपने संस्कारों से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।

इस अवसर पर अमीरचंद छिपेश्वर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकरलाल टांडेकर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महेश बोरकर,पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकरलाल टांडेकर, जिला पंचायत सदस्य प्रकाश उके, जनपद सदस्य ने नेकेद चौहान, सरपंच मोहगांव श्रीमती उर्मिला अशोक पटले,बिरसोला सरपंच विषेश बिसेन, सरपंच लोहमारा सुंदर बिन्झाडे,राजेंद्र चौहान, पूर्व सरपंच लोकचंद बिसेन, नादी सरपंच चैनलाल तुरकर,  ब्लॉक अध्यक्ष संत शिरोमणि रविदास समिति जितेंद्र भोन्डेकर, जिला अध्यक्ष अमीरचंद छिपेश्वर, रविदास वाणी प्रचारक संजय पटले ,सतीश बिंजाड़े, सुनील गोनेकर, राधेश्याम कन्नोजे,रामचंद्र मेश्राम, दलित मेश्राम, नरेंद्र मेश्राम ,  टेकचंद मनघटे, राधेश्याम कनोजे,दिलीप कुभरे,  घनश्याम खरोले सहित अन्य अतिथिगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन सामूहिक आभार के साथ हुआ, जिसमें सभी ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने और समाज में एकता व भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।

अन्य ख़बरें

चारधाम यात्रा के नाम पर जज से साइबर ठगी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के बहाने ₹1.07 लाख हड़पे

Newsdesk

लालबर्रा सामूहिक विवाह प्रकिया में भारी अनियमितता

Newsdesk

श्रीरामकथा विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म के मार्ग पर चलने की देती है प्रेरणा ,प्रदीप जायसवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading