लालबर्रा – जनपद पंचायत लालबर्रा में आगामी 19 अप्रैल को सामूहिक विवाह सम्पन्न होंगे। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सभी ब्लाकों में दो दो सौ जोड़े का नियमानुसार चयन किया जाना है जिसका विधिवत प्रचार प्रसार भी होना है लेकिन जनपद पंचायत लालबर्रा के द्वारा सिर्फ जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व चंद जनपद पंचायत सदस्य के द्वारा नियम विरुद्ध आवेदन लेकर जोड़ो का चयन किया जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। जनपद पंचायत द्वारा 1 अप्रैल से आवेदन लिया जाने की चर्चा थी लेकिन गोपनीय तरीके से 7दिन पूर्व ही आवेदन ले लिए गए है इसकी जानकारी ना तो जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों v ग्राम पंचायत सरपंच को दी गई है और ना ही इसका किसी अखबार में विज्ञापन व प्रचार प्रसार हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार जनपद पंचायत के कुछ दलाल पूर्व में ही 3, 3 हजार रुपए लेकर फार्म जमा किए हैं। ग्राम पंचायत कार्यालय पांडरवानी लालबर्रा में सम्पन्न हुई एक बैठक में यह मुद्दा सामने आया है जानकारी तो यह भी मिली है कि सामूहिक विवाह में लगने वाली प्रमुख सामग्री बिना टेंडर से तय हो गई है इसमें भी भारी बंदर बांट का खेल समझ आ रहा है हालांकि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे जी ने बैठक में शामिल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री मंडलोई जी व सामूहिक विवाह प्रकिया प्रभारी श्री बोकडे को नियमानुसार सामूहिक विवाह सम्पन्न करने की समझाइश दी है।


