।
अनूपपुर। 29 मार्च को अंतिम रविवार के अवसर पर अनूपपुर जिला कांग्रेस सेवा दल द्वारा मासिक ध्वज वंदन एवं रवि मिलन समारोह का आयोजन कोतमा विधानसभा अंतर्गत ब्लॉक राजनगर में किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कार्यक्रम में कांग्रेस सेवा दल की निष्क्रिय इकाइयों का शीघ्र गठन करने तथा राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाने पर जोर दिया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि आगामी अप्रैल माह के अंतिम पखवाड़े तक जिले में कांग्रेस सेवा दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला सेवा दल अध्यक्ष डॉ. एहसान अली अंसारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने की। श्री चौहान ने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरुआत अप्रैल माह से की जाएगी। उन्होंने मंडलम, पंचायत और बूथ स्तर तक सेवा दल एवं कांग्रेस कमेटी के गठन पर विशेष बल दिया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रामजी रिंकू मिश्रा, राजनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह परिहार, कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष निलेश पांडे, पार्षद निर्भय राव सिंह, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रफी अहमद, यूथ ब्रिगेड सेवादल अध्यक्ष मोहम्मद शफी मंसूरी सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
इसके अलावा बृजेश श्रीवास्तव, जगदीश पटेल, अशोक जेठानी, संध्या वर्मा गुप्ता, मोहम्मद इरफान अंसारी, मुकेश राजभर, राजेश श्रीवास्तव, मनोहर जायसवाल, राहुल जायसवाल, आशा वर्मा, बल्लू राजभर, राम सजीवन गौतम, संतोष राठौर, डॉ. रवि प्रकाश राठौर, गुंजन यादव, गुलरिया बाई, मोहम्मद इफ्तिखार एवं मकसूद भाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान श्याम कुमार गुड्डू चौहान द्वारा ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम एवं समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ। आयोजन का संचालन मोहम्मद इमरान अंसारी के संयोजन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


