37.2 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर में वकील और पुलिस आरक्षक के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने लगाए आरोप, जांच शुरू

जबलपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के समीक्षा टाउन में शनिवार शाम एक मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जब जिला न्यायालय के एक अधिवक्ता और पुलिस आरक्षक के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिन्होंने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत बच्चों के बीच हुए झगड़े से हुई थी। बच्चों के शोर-शराबे के बीच मौके पर पहुंचे अधिवक्ता पंकज कुमार शर्मा और मदनमहल थाने में पदस्थ आरक्षक साकेत तिवारी के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

अधिवक्ता पंकज शर्मा का आरोप है कि आरक्षक साकेत तिवारी ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने सिविल लाइन थाने पहुंचने पर उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई और समझौते का दबाव बनाया गया। अधिवक्ता ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे हैं।

वहीं, दूसरी ओर पुलिस आरक्षक ने भी अधिवक्ता पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अधिवक्ता के साथी भी थाने पहुंच गए और आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

मामले को लेकर सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत प्राप्त हुई है और घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : सीएम योगी

Newsdesk

राजस्थान: जोधपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद आठ महिलाएं बीमार, ऑपरेशन थिएटर बंद किया गया

Newsdesk

रामपुर में यूपी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, डीएम ने छह वकीलों की सेवा समाप्त की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading