June 23, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

छोटी लाइन फाटक पर युवतियों का हाईवोल्टेज हंगामा, युवक की बीच सड़क पिटाई, वीडियो वायरल

जबलपुर। शहर के व्यस्ततम छोटी लाइन फाटक क्षेत्र में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवतियों ने एक युवक को बीच सड़क पर रोककर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान सड़क पर हंगामे की स्थिति बन गई और यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवतियों ने युवक पर चप्पलों और थप्पड़ों से हमला किया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से राहगीर भी हैरान रह गए और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की, लेकिन युवतियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवतियां युवक की पिटाई करती नजर आ रही हैं, जबकि युवक खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है।

हालांकि, घटना के पीछे की असल वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। कुछ लोग इसे छेड़खानी का मामला बता रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे आपसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।

फिलहाल, इस मामले में पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद यह घटना शहरभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

अन्य ख़बरें

शहपुरा पुलिस की कार्रवाई, कट्टा-कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में पुरानी रंजिश पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Newsdesk

यूबीटी के बागी सांसदों आए इधर तो बोले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, ‘ऑपरेशन टाइगर’ सफल हुआ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading