38.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

शराब के लिए पैसे न देने पर युवक पर चाकू से हमला, गोहलपुर में वारदात से दहशत

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने शराब के लिए पैसे देने से मना किया, जिसके बाद अज्ञात हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित अरबाज खान, जो गन्ने के रस की दुकान पर काम करता है, देर रात काम से लौट रहा था। इसी दौरान नेम गार्डन (लेमा गार्डन) के पास कुछ बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया और शराब पीने के लिए रुपये की मांग की। युवक द्वारा असमर्थता जताने पर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल युवक को पहले विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

थाना प्रभारी रीतेश पांडे के अनुसार, पीड़ित के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशाखोरी और अवैध गतिविधियों के चलते इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आमजन में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : सीएम योगी

Newsdesk

राजस्थान: जोधपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद आठ महिलाएं बीमार, ऑपरेशन थिएटर बंद किया गया

Newsdesk

रामपुर में यूपी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, डीएम ने छह वकीलों की सेवा समाप्त की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading