April 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

सावधान! बच्चों को साथ लेकर चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय, CCTV सामने आया, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

जबलपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध गिरोह के सक्रिय होने की खबर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक सीसीटीवी वीडियो में एक पुरुष, एक महिला और उनके साथ दो छोटे बच्चे नजर आ रहे हैं, जो कथित तौर पर घरों और दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि यह गिरोह खुले दरवाजों या असावधान घरों को निशाना बनाता है। मौका मिलते ही ये लोग सामान्य परिवार की तरह घर में प्रवेश करते हैं और चुपचाप कीमती सामान लेकर निकल जाते हैं। इस गिरोह द्वारा बच्चों का इस्तेमाल किया जाना पुलिस और समाज दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

हाल ही में एक पीड़ित ने कोतवाली थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई है, जिसे इसी गिरोह से जोड़कर देखा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि घरों के दरवाजे बंद रखें, अजनबियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश बोर्ड: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए राहत, अंक सुधारने का मिलेगा दूसरा अवसर

Newsdesk

इंदौर आबकारी में रचा इतिहास, पहली बार 2100 करोड़ रुपए पार, सभी 173 दुकानें नीलाम

Newsdesk

स्व गणना कर देश और समाज के भविष्य की दिशा तय करने में दें योगदान :- कमिश्नर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading