40.4 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जल के संरक्षण का संकल्प, सुरक्षित जीवन होगा क जल के प्रति होना होगा सचेत और सजक


..
शहडोल 18 अप्रैल 2026- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में जल के संरक्षण, संवर्धन एवं जल के प्रति जनमानस में जागरूकता बढ़ाने के उददेश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक चलाया जा रहा है। शहडोल जिले के समस्त ग्राम पंचायतो एवं नगरीय निकायो में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वर्षा के जल के संचयन हेतु पुराने तालाबो की साफ-सफाई, जल स्त्रोतो के जीर्णोद्वार के कार्य, शोक पिट निर्माण, वाटर हार्वेस्टिग के कार्य जैसे अन्य कार्य किये जा रहे है जिसके सकारात्मक परिणाम परिलक्षित हो रहे है।
        जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम सरवारी में विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती मालती सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर श्रीमती शिवानी जैन के नेतृत्व में जल चैपाल का आयोजन किया गया। साथ ही तालाब की साफ सफाई कार्य में श्रमदान कर जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।

जल चैपाल के दौरान आमजन को जल का महत्व बताया गया कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है इसका संचयन अत्यन्त आवश्यक है। जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है। वर्षा के जल को सहेजने के लिए हम सबको आगे आना होगा और जल के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति हम सब कोे सचेत और सजग होना पड़ंेगा। जल गंगा संवर्धन अभियान में  जनमानस बढ़-चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर सरपंच, पेसा मोबाइलाइजर, सचिव सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

जबलपुर: हनुमानताल में जुए के फड़ पर छापा, 10 जुआड़ी गिरफ्तार, 50 हजार से अधिक नगदी जब्त

Newsdesk

जबलपुर-मंडला रोड पर चक्काजाम: युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, जांच का आश्वासन

Newsdesk

सिवान में पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद एसआई व महिला सिपाही निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading