32.8 C
Jabalpur
April 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वच्छता कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, जोन 5 के उपयंत्री निलंबित

जबलपुर। नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही शुरू कर दी है। आज शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार द्वारा औचक निरीक्षण के बाद, वार्ड नंबर 25 में अव्यवस्था पाए जाने पर जोन 5 के उपयंत्री संदीप पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
स्वच्छता सर्वेक्षण के पूर्व प्रसारित दिशा-निर्देशों के पालन की स्थिति जांचने के लिए निगमायुक्त द्वारा वार्ड 25 का भौतिक सत्यापन किया गया था। समीक्षा के दौरान पाया गया कि वार्ड की सफाई व्यवस्था शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी।
क्षेत्र में चल रही निर्माण गतिविधियाँ भी मानकों के विपरीत और असंतोषजनक पाई गईं।
*लापरवाही और उदासीनता का आरोप*
निगमायुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त ने आदेश जारी कर कहा है कि संदीप पाण्डेय मूल पद: सहायक राजस्व निरीक्षक, वर्तमान पदस्थापना: उपयंत्री जोन 05 ने अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता और गंभीर लापरवाही बरती है। शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद स्वच्छता कार्यों के प्रति उनकी उदासीनता ‘प्रथम दृष्टया’ प्रमाणित पाई गई।
*निलंबन और विभागीय जांच*
म.प्र. सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9(1) क के तहत कार्रवाई करते हुए अपर आयुक्त ने निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय ‘स्वच्छता सेल, नगर निगम जबलपुर’ नियत किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
इस मामले में अब पृथक से विभागीय जांच भी संस्थित की जाएगी।  स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अन्य ख़बरें

विदिशा में जन्म के दो घंटे के भीतर नवजात को सूखे कुएं में फेंका, बच्ची जीवित मिली, मां गिरफ्तार

Newsdesk

शिवपुरी में भाजपा विधायक के बेटे पर थार से 5 लोगों को टक्कर मारने का आरोप, धमकाने की शिकायत के बाद मामला दर्ज

Newsdesk

महिला सशक्तिकरण बनाम राजनीतिक यथार्थ: क्या आरक्षण से बदलेगी तस्वीर या ज़रूरी हैं बुनियादी सुधार?।

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading