जनसुनवाई का दिखा असर, नागरिको की समस्याओ का त्वरित मे हुआ समाधान
वारासिवनी……पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, नपा अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे के अभिनव प्रयास प्रति मंगलवार जनसुनवाई का आज स्पष्ट तौर पर असर देखा गया। नागरिको ने वार्ड मे सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओ की दिक्कतो पर खुलकर आमने सामने विषय रखा। जिसका त्वरित मे समाधान भी किया गया।
जनसुनवाई को लेकर सजग नागरिको ने सबसे ज्यादा उत्साह दिखाया। निर्धारित समय के पहले ही नगरवासी अपनी अपनी समस्याओ के समाधान के लिये नपा भवन मे पहुचते देखे गये। वार्ड तीन से पार्षद प्रतिनिधी समीर बिसेन की बडी बडी वार्ड समस्या पर मंथन कर प्रथक से राशी की व्यवस्था कर समाधान की दिशा मे कदम बडाये गये।
इसी तरह कालोनीयो मे पेयजल व प्रकाश व्यवस्था की दिक्कतो पर गंभीर निर्णय लिये गये। साथ ही दो बडी पानी टंकी के अलावा अब पेयजल दिक्कत के लिये नगर के चन्दौरी,वार्ड एक,दो तीन में छोटी टँकी के निर्माण के अलावा कालोनाइजरों को बुलाकर कालोनी में पेयजल की दिक्कत पर पानी टँकी निर्माण को अनिर्वाय करने के निर्देश देकर न पा परिषद ने अपनी चुस्त कार्यशैली का आज परिचय करा दिया। दुसरी तरफ पानी की निकासी के विषय मे भी कालोनाइजरो को स्पष्ट निर्देश देकर कालोनीवासीयो की समस्याओ का समाधान तत्काल करने के निर्देश सुनकर नागरिकगण भी आयोजन की सफलता के गाथा गाते हुये देखे गये।
निर्धारित समय से अधिक समय तक चली जनसुनवायी मे सजग नागरिको ने भी इस पहल का स्वागत किया। दूसरी ओर नपा मे एक कर्मचारी के द्वारा शासकीय योजना के नाम पर राशी लेने की शिकायत पर प्रदीप जायसवाल व मुख्य अधिकारी ने उसके खिलाफ गंभीर कदम उठाने का निर्णय लेकर पुरी परिषद को कार्य मे ईमानदारी बरतने के संकेत दे दिये। इसी तरह कैमरे के सामने फेस दिखाकर अपनी हाजिरी लगाकर चले जाने वाले कर्मचारियो के विषय मे भी पारदर्शी निर्णय लेकर चेतावनी तक जारी कर दी गयी। जनसुनवाई मे पार्षदगणो के साथ वार्ड प्रभारी, अन्य अधिकारीगण भी बेहद सकिय नजर आये।


