19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: हनुमानताल में जुए के फड़ पर छापा, 10 जुआड़ी गिरफ्तार, 50 हजार से अधिक नगदी जब्त

जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के फड़ पर दबिश देते हुए 10 जुआड़ियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 50 हजार 300 रुपये नगद और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई को जिले में चलाए जा रहे जुआ-सट्टा विरोधी अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एमडी नागोतिया के नेतृत्व में हनुमानताल पुलिस ने यह कार्रवाई की।

थाना प्रभारी सुभाष बघेल के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आंगनबाड़ी केंद्र के पास मैदान में कुछ लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment