राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने स्थानांतरण पर दी विदाई
अनूपपुर। पत्रकार समाज का दर्पण है जिले मे अच्छी पुलिसिंग के लिए किए गए कार्यों में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान राष्ट्रीय रविवार को श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई अनूपपुर द्वारा होटल गोविंदम मे आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कहीं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला, संकल्प समूह के प्रमुख एवं राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंकित शुक्ला सहित जिले के विभिन्न अंचल के पत्रकार उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान का अनूपपुर जिले में 20 माह का कार्यकाल रहा, जिनका स्थानांतरण रीवा जिले में सेनानी नवमीं बाहिनी के लिए हुआ हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जिला इकाई द्वारा स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान ने कहा कि जिले में कार्य के दौरान समाचार पत्रों के माध्यम से खबर का ध्यानाकर्षण होने पर संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने में मदद मिली है। जिले में पत्रकार- पुलिस समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन के साथ पत्रकारों का जो समन्वय है वह इस जिले को ऊंचाइयां देने में महत्वपूर्ण है उन्होंने जिले में पत्रकारों की सकारात्मक भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहां कि पुलिस और पत्रकार का समन्वय निश्चित ही प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान के कार्यकाल को याद करते हुए अनेक प्रसंग की चर्चा कर कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक सदस्यों को सहभागी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विदाई समारोह में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहडोल संभागीय प्रभारी राजेश शुक्ला, संभागीय संरक्षक मंडल के महासचिव अरुण ओटवानी, संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, संभागीय उपाध्यक्ष दिवाकरविश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला, समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिलाअध्यक्ष अंकित शुक्ला, उपाध्यक्ष पद पर संदीप द्विवेदी, चंदन केवट , शैलेंद्र द्विवेदी, ,कोषाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, जिला प्रवक्ता भगवान दास मिश्रा, जिला कार्यालय मंत्री बृजेश राठौर ,सह सचिव अधिक लाल यादव, विकासखंड अनूपपुर के ब्लॉक अध्यक्ष दिगम्बर शर्मा, महासचिव संस्कार गौतम, कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत सेन ,कोषाध्यक्ष रमाकान्त शुक्ला , जैतहरी के अध्यक्ष बद्रीनाथ तिवारी ,वारिष्ट उपाध्यक्ष प्रकाश तिवारी (मोन्टी), उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, मदन मोहन मिश्रा,, महासचिव अजीत तिवारी,कोषाध्यक्ष विजय राठौर, मोहम्मद नजीर,गिरीश राठौर, श्रीमती रोशलीन कुजूर, गौरव दहिया, सूरज राठौर अमित श्रीवास्तव रजनीश त्रिपाठी, प्रवीण गोस्वामी निखिल यादव उपस्थित रहे।


