May 15, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

रांझी बाबू नगर में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से मची सनसनी, शरीर मे चोट के निशान

रांझी थाना अंतर्गत बाबू नगर खेरमाई मंदिर से लगे हुए जंगल में बुधवार की सुबह एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए लाश पोस्ट मार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है। मृतक के शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी  ने बताया बाबू नगर से लगे सुनसान जगह पर एक युवक का शव पेड़ के नीचे मिला। प्रथम दृष्टया उसकी मौत करीब 10-12 घंटे पहले हुई होगी। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
बताया जाता है कि मृतक की पीठ में कुछ चोट के निशान भी है। अवैध शराब बनाने के मामले में कुख्यात है उक्त क्षेत्र – बताया जाता है कि बापूनगर खेरमाई मंदिर के समीप जंगल में अवैध शराब बनाई जाती है। उक्त क्षेत्र का कुछ हिस्सा खमरिया और कुछ रांझी थाना क्षेत्र में आता है।

अन्य ख़बरें

सीबीआई का ‘अभय’ हेल्पबॉट लॉन्च, साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचेंगे लोग

Newsdesk

दुनिया में पहली बार ब्रॉड गेज ट्रैक पर दौड़ेगी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन, अहमदाबाद–धोलेरा कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Newsdesk

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़!पिंडरई स्कूल की 25 लाख की बाउंड्रीवाल में भ्रष्टाचार के आरोप_

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading