May 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्टेट बार काउंसिल चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट

जबलपुर। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए मंगलवार 12 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया गया। प्रदेशभर में करीब 87 हजार अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जबलपुर में 9819 अधिवक्ता मतदान के लिए पंजीकृत थे, जिनके लिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और जिला अदालत परिसर में मतदान केंद्र बनाए गए थे।

मतदान खत्म होते ही समर्थकों में विवाद

चुनाव के दौरान प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कोर्ट परिसर में डटे रहे। अधिवक्ताओं को मतदान संबंधी जानकारी देने के लिए अलग-अलग टेंट लगाए गए थे, जहां दिनभर भीड़ बनी रही।

बताया जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे मतदान समाप्ति के दौरान एक पक्ष के समर्थक अधिवक्ता और दूसरे प्रत्याशी के भतीजे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

लात-घूंसे चले, कुर्सियां फेंकने की भी चर्चा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लात-घूंसों के साथ कुर्सियां फेंके जाने की भी चर्चा रही। इस दौरान कुछ अधिवक्ता वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे, जिनके साथ भी कथित रूप से धक्का-मुक्की की गई।

हालांकि घटना के फोटो और वीडियो सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप के बाद मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

कोर्ट परिसर में रही भारी पुलिस तैनाती

हाईकोर्ट और जिला अदालत परिसर में पूरे दिन भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए रहीं, लेकिन मतदान समाप्ति के अंतिम समय में विवाद की खबर सामने आ गई।

16 जून से शुरू होगी मतगणना

एमपी स्टेट बार काउंसिल चुनाव का मतदान अब पूरी तरह संपन्न हो चुका है। प्रदेशभर में बनाए गए 244 मतदान केंद्रों पर अधिवक्ताओं ने मतदान किया। चुनाव मैदान में कुल 121 प्रत्याशी हैं। अब सभी की नजर 16 जून से शुरू होने वाली मतगणना पर टिकी है, जिसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

बंगाल: कैदियों से मोबाइल फोन बरामद होने के बाद प्रेसिडेंसी जेल के अधिकारी निलंबित

Newsdesk

पिस्टल और बेसबाल का डण्डा अड़ाकर अवैध वसूली के लिए मारपीट और धमकी के दो आरोपी कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

Newsdesk

सिवनी में विस्फोटक प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की कड़ी नजर संयुक्त जांच अभियान में स्टॉक, सुरक्षा व्यवस्था और लाइसेंसों की हो रही सघन जांच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading