May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रेलवे स्टेशन पर निशुल्क जल सेवा का आयोजन, यात्रियों को वितरित किया शीतल जल

जबलपुर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद, सुंदरी संभाग श्री मुनिसुब्रत नाथ शाखा हनुमानताल द्वारा एक दिवसीय जल सेवा का पुण्य अवसर प्राप्त हुआ। यह सेवा कार्य श्री योग वेदांत सेवा समिति जबलपुर तथा संत श्री आसाराम जी बापू आश्रम, लम्हेटा घाट, जबलपुर के संयुक्त सौजन्य से संचालित किया गया। उल्लेखनीय है कि जबलपुर रेलवे स्टेशन के समस्त प्लेटफार्मों पर विगत 25 वर्षों से निरंतर निशुल्क जल सेवा संचालित की जा रही है।
इसी क्रम में मुनिसुब्रत नाथ शाखा हनुमानताल द्वारा एक दिवसीय निशुल्क जल वितरण सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें ट्रेन यात्रियों एवं स्टेशन परिसर में उपस्थित लोगों को शीतल जल वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच इस सेवा कार्य से यात्रियों को काफी राहत मिली।
कार्यक्रम में योग वेदांत सेवा समिति के सदस्यों के साथ सुंदरी संभाग की संभाग अध्यक्ष श्रीमती मौली जैन, शाखा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति जैन, सचिव श्रीमती आरती जैन, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जैन, श्रीमती नीलिमा जैन सहित कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रानी जैन एवं श्रीमती शिल्पा जैन की विशेष उपस्थिति एवं सक्रिय सहयोग रहा।
सेवा कार्य में सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा यात्रियों की सेवा को मानवता और पुण्य का श्रेष्ठ कार्य बताया।

अन्य ख़बरें

जन्मदिन के उपहार में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ को मिला संस्कारधानी का भरपूर दुलार

Newsdesk

रादुविवि का 36वां दीक्षान्त समारोह जून में संभावितराज्यपाल को कुलगुरु ने दिया निमंत्रण

Newsdesk

केंद्रीय राज्य मंत्री ओराम का आगमन आज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading