21.9 C
Jabalpur
October 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

संतोष मिश्रा बने भारतीय गण वार्ता पार्टी भगवा पार्टी के जिला सह सचिव


अनूपपुर। भारतीय गण वार्ता पार्टी भगवा पार्टी के जिला प्रवक्ता धर्मेंद्रकांत तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि              प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल मिश्रा द्वारा ग्राम खाड़ा निवासी संतोष मिश्रा को जिला अनूपपुर का जिला सह सचिव नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति को संगठन की मजबूती एवं क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने संतोष मिश्रा के सामाजिक एवं संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।नियुक्ति के पश्चात संतोष मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
नियुक्ति के अवसर पर भगवा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुरारी लाल पाण्डेय, प्रदेश सचिव विवेक सरावगी, प्रदेश सचिव सुजीत मिश्रा, जिला महासचिव वरुण चटर्जी,उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, गंभीर सिंह सेंगर ,विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट रमाशंकर विश्वकर्मा, युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा,महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा द्विवेदी, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह गोंड,  महिला प्रकोष्ठ की जिला सचिव श्रीमती बेबी बाई पनिका, कार्यालय मंत्री संदीप गर्ग, प्रचार मंत्री जयप्रकाश मिश्रा, सेेक्टर अध्यक्ष प्रियेश तिवारी, प्रेमदास राठौर, प्रवीण शर्मा, श्रीमती उमा विश्वकर्मा, श्रीमती रानीबाई केवट सहित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए  कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने संतोष मिश्रा को नई जिम्मेदारी मिलने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की

अन्य ख़बरें

चैत्र नवरात्र में होगा समरसता गरबा महोत्सव

Newsdesk

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का पहली बार

Newsdesk

ओमती में चाकूबाजी, बदमाशों ने रास्ते में घेरकर राम को मारा चाकू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading