सिवनी/छपारा – आरोह समर कैंप 2026 का सफल एवं उत्साहपूर्ण समापन संपन्न हुआ। समापन समारोह में बच्चों ने कराटे, फुटबाल एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
शिविर के दौरान बच्चों ने अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास किया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
संस्था द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को सम्मान प्रदान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी नगर परिषद अध्यक्ष निशा पटेल , पार्षद धर्मेंद्रजैन , पार्षद विशाल ठाकुर, ठेकेदार जितेंद्र ठाकुर , अभिभावकों, प्रचार शिशु मंदिर छपारा खेल प्रेमी गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
खेल समन्वयक ओम शिव ने बताया कि आरोह समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है, और भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। *इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रिया यादव, मुनेश प्रजापति,दक्ष पाटर को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में पत्रकार बंधु नगर परिषद अध्यक्ष निशा पटेल पार्षद विशाल ठाकुर धर्मेंद्र जैन सरस्वती शिशु मंदिर प्राचार्य खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।*


