33.4 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

बारात में शराब के लिए रुपये मांगने पर विवाद, धारदार हथियार से हमला, पांच लोग घायल

जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में बारात के दौरान शराब पीने के लिए रुपये मांगने को लेकर विवाद हो गया। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों पर भी हमला किया गया, जिसमें कुल पांच लोगों को चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम देवरी पटपरा बरेला निवासी 19 वर्षीय राजा वंशकार ने थाना माढ़ोताल में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजा मजदूरी का काम करता है। 19 जून 2026 को वह अपनी बुआ श्रीमती सेव बाई वंशकार के बेटे अजय वंशकार की बारात में शामिल होने ग्राम देवरी पटपरा से ग्राम औरिया माढ़ोताल आया था।

राजा के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे ग्राम औरिया और पेट्रोल पंप के बीच बारात लग रही थी। इसी दौरान ग्राम मेढ़ी निवासी शारदा वंशकार उसके पास आया और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। राजा ने जब रुपये देने से मना किया, तो शारदा वंशकार गाली-गलौज करने लगा।

आरोप है कि पास में खड़े भूरे वंशकार, गुड्डू वंशकार और वीरू वंशकार भी वहां आ गए और राजा के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने किसी धारदार चीज से हमला कर राजा की पसली और कान के पास चोट पहुंचा दी।

राजा के पिता नरेश वंशकार, जितेन्द्र बेन, गणेश बेन और करिश्मा बेन बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। हमले में नरेश वंशकार के चेहरे, जितेन्द्र के गले और सिर, गणेश के सिर और करिश्मा के हाथ में चोटें आई हैं।

वारदात के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। राजा वंशकार की रिपोर्ट पर माढ़ोताल थाना पुलिस ने शारदा वंशकार, भूरे वंशकार, गुड्डू वंशकार और वीरू वंशकार के खिलाफ धारा 296(ए), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading