September 13, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

महापौर ने उत्तर-मध्य क्षेत्र के विधायक, निगमाध्यक्ष, एम.आई.सी. सदस्य एवं वरिष्ठ पार्षदों और क्षेत्रीय पार्षद के साथ किया भूमिपूजन

जबलपुर। संस्कारधानी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और वार्डों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में नगर निगम ने एक और कदम बढ़ाया है। संभाग क्रमांक 06 के अंतर्गत आने वाले दमोहनाका दीनदयाल वार्ड में 2.70 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने उत्तर-मध्य विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, और एम.आई.सी. सदस्य विवेकराम सोनकर, श्रीमती अंशुल राघवेंद्र यादव, वरिष्ठ पार्षद कमलेश अग्रवाल, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मोनिका पुष्पेंद्र सिंह, पार्षद लवली आमद, श्रीमती मधुवाला राजपूत, श्रीमती सोनिया रंजीत सिंह, अतुल जैन दानी, मंडल अध्यक्ष पुष्पराज पाण्डेय, पूर्व पार्षद देवी सिंह, शंकर श्रीवास्तव, रामप्रकाश गर्ग, बद्री शिवहरे, पुन्नू यादव, राजश्ेा तिवारी, राजकुमार पटैल, करन चंदेल, बी.डी. साहू, उज्जवल पचैरी के साथ भव्य भूमिपूजन किया। महापौर श्री अन्नू ने बताया कि ग्रीन सिटी जंक्शन से शिवाजी नगर तक एम-40 सीसी रोड, नाली, डिवाइडर, पाथवे और आकर्षक साइनेज का निर्माण किया जाएगा, अत्याधुनिक माॅडल रोड़ बनकर तैयार होगी। विधायक श्री पाण्डेय ने बताया कि मध्य विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2.70 करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्र की सूरत पूरी तरह बदलने वाली है, एम-40 ग्रेड की मजबूत सीसी रोड का निर्माण, नाली, पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित फुटपाथ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए सुंदर डिवाइडर, राहगीरों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए दिशा-सूचक और संकेतक बोर्ड आदि कार्य कराये जायेगें। निगमाध्यक्ष रिकंुज विज ने कहा कि नगर निगम द्वारा 4 वर्षो में लगभग 2 हजार करोड़ रूपये के कार्य कराए गये हैं।   
*क्षेत्र की जनता को मिलेगी जाम और जलभराव से मुक्ति*
इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं विधायक डाॅं. अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि ग्रीन सिटी जंक्शन से शिवाजी नगर तक बनने वाली यह सड़क और पाथवे न केवल इस क्षेत्र की खूबसूरती बढ़ाएंगे, बल्कि स्थानीय नागरिकों के जीवन स्तर को भी बेहतर करेंगे। उन्होंने ने क्षेत्रीय नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के साथ-साथ संस्कारधानी में भी विकास कार्यों की गंगा बह रही है। यह सड़क बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुधरेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। भूमिपूजन के अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने महापौर, विधायक और क्षेत्रीय पार्षद का आभार व्यक्त किया।

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading